फतेहपुर-आवारा कुत्तों के हमले से 15 भेड़ियों की हुई मौत

SHARE:

आवारा कुत्तों ने भेड़ियों पर हमला कर दिया। जिससे 15 भेड़ियों की मौत हो गई। वहीं आंधी पानी के चलते पशुपालक को चीखें बिल्कुल भी सुनाई नहीं दी।
फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के बुध इयापुर मजरे एकारी गांव में रविवार सुबह कुत्तों के हमले से 15 भेड़ों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पशुपालकों में दहशत का माहौल बन गया।
गांव निवासी महेश पाल अपनी भेड़ों को गांव के किनारे एक छप्पर के नीचे बांधकर पास ही सो रहे थे। रात में तेज बारिश और आंधी चलने के कारण उन्हें किसी तरह की आहट नहीं मिल सकी और इसी दौरान दो आवारा कुत्ते छप्पर में घुस गए। कुत्तों ने भेड़ों पर हमला कर 12 को नोचकर मार डाला। हमले के बाद कुत्ते पास ही रहने वाले गोबर्धन पाल के यहां पहुंच गए, जहां उन्होंने तीन और भेड़ों को अपना शिकार बना लिया। सुबह जब पशुपालकों की नींद खुली तो छप्पर के नीचे मरी पड़ी भेड़ों को देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस घटना से हैरान नजर आया।पशुपालकों ने बताया कि तेज बारिश और हवा के चलते उन्हें रात में किसी भी तरह की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे कुत्तों के हमले का पता नहीं चल सका। एक ही रात में 15 भेड़ों की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना के बाद पशुपालकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और क्षेत्र में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment