बाँदा-1.38 लाख में बहन का सौदा करने के बाद शादी कराने वाला भाई गिरफ्तार

SHARE:

लाखों रुपए में बहन को बेचने के साथ हरियाणा में विवाह कराने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पैसों की लालच में भाई ने बहन का सौदा किया था।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में बाल भिक्षावृत्ति/बालश्रम की रोकथाम, किशोर न्याय संरक्षण,बाल विवाह एवं मानव तस्करी की रोकथाम आदि हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा बहन को 01 लाख 38 हजार रूपए मे बेचकर व जबरन विवाह कराने वाले भाई को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी शिवराज ने बताया कि जनपद चित्रकूट की रहने वाली एक पीड़िता द्वारा दिनांक 22.11.2025 को थाना एएचटीयू पर दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि दिनांक 20.11.2025 को उसकी माता मुन्नी एवं भाई जयनारायण ने उसे जनपद बांदा लाकर जबरन हरियाणा के कृष्ण कुमार पुत्र शिवराम नामक एक अनजान व्यक्ति को ₹1,38,000/- में बेच दिया तथा उसकी जबरन शादी करा दी। जबकि पीड़िता पूर्व से ही शादीशुदा है । पीड़िता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों एवं प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बांदा द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान एकत्र पीड़िता के विस्तृत बयान, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम लगातार आरोपितों की तलाश में सक्रिय थी। इसी क्रम में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसके भाई जगनारायण उर्फ जयनारायण पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम डाडी चमरौडी थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को कालु कुआं रोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। शेष सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा घटना से जुड़े मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है। बता दे कि अभियुक्त कृष्णकुमार निवासी वासवार हरियाणा, बलराम निवासी बडोकी हरियाणा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू,आरक्षी प्रशान्त यादव,पूर्णिमा सेंगर शामिल रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment