बाँदा-फर्जी रजिस्ट्री के मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार, कार्यवाही का पूरा हुआ एक दर्जन का आंकड़ा

SHARE:

फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह पर पुलिस की कार्यवाही का शिकंजा लगातार जारी है। मुकदमे में वांटेड चल रहे एक और अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तारी का एक दर्जन का आंकड़ा भी पूरा हो गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री करने वाले 01अन्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा द्वारा दिनांक 12.02.2026 को थाना मटौंध पर सूचना दी गई कि दिनांक 06.08.2025 को उसकी जमीन को कुछ लोगों द्वारा योजना बनाकर कूटरचित दस्तावेजों व आधार कार्ड का प्रयोग कर उनकी हटेटी पुरवा की लगभग 34 बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बिजली खेड़ा निवासी आजम खान के नाम कर दी है। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना मटौंध पुलिस द्वारा पूर्व में ही 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।घटना मे शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में शनिवार को थाना मटौंध पुलिस द्वारा एक अन्य अभियुक्त रिजवान खान पुत्र जमाल खान निवासी जरैली कोठी थाना कोतवाली नगर को दुरेड़ी मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मटौंध दीपेन्द्र सिंह,उप निरीक्षक विकास नेहरा,आरक्षी पियूष कटियार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment