दिल्ली-प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलने डरते हैं राघव चड्ढा,उनके पास केवल समोसा सस्ता करने के रहते हैं मुद्दा

SHARE:

सांसद राघव चड्ढा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोलने से डरते हैं।उनके पास केवल सस्ता समोसा करने जैसे मुद्दे रहते हैं।
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर हमला बोला है। आप ने आरोप लगाया है कि चड्ढा प्रधानमंत्री ‘मोदी से डरते हैं’। साथ ही आरोप लगाए हैं कि बोलने के लिए मिलने वाले समय का इस्तेमाल समोसे सस्ते कराने में लगाते हैं। आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने आरोप लगाया है कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया था तो चड्ढा ने उस पर सिग्नेचर भी नहीं किए थे। पार्टी ने गुरुवार को राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के लिए सचिवालय को पत्र लिखा था। साथ ही पंजाब से उद्योगपति से सांसद बने अशोक मित्तल को पार्टी ने नया उपनेता नियुक्त किया है। एक्स पर एक पोस्ट में ढांडा ने जोर देकर कहा कि चड्ढा पिछले कुछ वर्षों से डरे हुए हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने से हिचकिचाते हैं। आप नेता ने कहा कि पार्टी को संसद में बोलने के लिए बहुत कम समय मिलता है। इस सीमित समय में पार्टी या तो देश को बचाने के लिए संघर्ष कर सकती है, या फिर “हवाई अड्डे पर समोसे सस्ते करवाने” की मांग कर सकती है। ढांडा ने आगे आरोप लगाया कि राघव चड्ढा ने संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ आप के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था, जबकि जब गुजरात पुलिस आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही थी, तब उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। ढांडा ने आगे कहा कि “पिछले कुछ वर्षों से तुम डरे हुए हो, राघव। तुम मोदी के खिलाफ बोलने से हिचकिचाते हो। तुम देश के असली मुद्दों पर बोलने से हिचकिचाते हो” इससे पहले आज, राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी पर सीधा हमला करते हुए AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि संसद में उनकी चुप्पी को हार नहीं समझा जाना चाहिए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई