बाँदा-पशु तस्करों से पुलिस की हुई मुठभेड़,गोली लगने से सरगना हुआ घायल

SHARE:

पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से सरगना घायल हो गया। सरगना सहित पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ा है। जिनके कब्जे पिकप में लड़े चोरी के मवेशी,नगदी,तमन्चे आदि बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक तथा सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम के पर्यवेक्षण में गुरुवार की रात थाना कोतवाली देहात व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 पशु तस्करों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया है। एएसपी शिवराज ने बताया कि थाना कोतवाली देहात व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थी। तभी मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि कुछ शातिर भैंस चोर जिनके द्वारा हाल ही में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वह भैंसो को बेचने के लिये चहितारा गांव की तरफ से जा रहे है। सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रोड पर चेकिंग लगाकर घेराबंदी की गई। चेकिंग के दौरान अभियुक्त चहितारा गांव के पास बुन्देलखण्ड एक्सप्रसे के नीचे बनी सर्विस लेन की तरफ अपनी पिकअप लोडर लेकर भागे। जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो अभियुक्तों की गाडी अनियत्रिंत होकर पुल के किनारे दीवार से टकराकर बन्द हो गयी। जब अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करनी शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त फिरोज खान उर्फ अनीश पुत्र इस्लाम खान निवासी सिमौर रोड महबूबनगर थाना गाजीपुर जिला फतेहपुर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। अभियुक्त फिरोज खान को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर है तथा अन्य 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि जाँच व पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त फिरोज खान उर्फ अनीश पुत्र इस्लाम खान निवासी महबूबनगर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर,चंदन पुत्र रामदीन निवासी खैदीपुर मजरा सेमरी थाना असोथर जनपद फतेहपुर,पंकज सिंह पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बंशूपुरवा थाना खागा जनपद फतेहपुर के द्वारा पिकअप लोडर से पूर्व नियोजित योजना के तहत रात्रि में भैंस चोरी की घटना को अंजाम देते थे। दिनांक 20 फरवरी की रात थाना बिसण्डा,दिनांक 10 नवम्बर को थाना कोतवाली नगर तथा दिनांक 24 मार्च को थाना कोतवाली देहात में रात्रि को भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके संबंध में सम्बन्धित थानो पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों द्वारा कुल 10 भैंस/पडिया/पडा को पिकअप लोडर से चोरी किया गया था। जिनमे से 03 मौके पर बरामद हुयी शेष 07 अभियुक्तों द्वारा पूर्व में ले जाकर उन्नाव के स्लॉटर हाउस में कटवा दी है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा,02 जिन्दा कारतूस,04 खोखा कारतूस चोरी की 03 नग भैंस/पडिया/पडा तथा चोरी की भैंसो को बेचने से प्राप्त 95 हजार रूपये नगद तथा 01 पिकअप लोडर (घटना मे प्रयुक्त) बरामद किया गया है। एएसपी शिवराज ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध दर्जनों मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चन्द्रप्रकाश तिवारी,एसओजी प्रभारी आनन्द कुमार,उप निरीक्षक राजेश मौर्या प्रभारी सर्विलांश,दुर्विजय सिंह थाना कोतवाली देहात,आरक्षी अश्वनी सिंह एसओजी,आशीष शर्मा सर्विलांश,अमित त्रिपाठी एसओजी,ऋषभ कुमार एसओजी शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई