शराब के नशे में रिक्शा चालक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी 33 वर्षीय राजू सिंह पुत्र अवधेश सिंह रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की दोपहर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। अचानक जब उसकी तबीयत बिगड़ी तब मामले की जानकारी घरवालों को हो सकी। हालत बिगड़ने पर तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत को गई। मृतक के चाचा जयराम सिंह ने बताया कि राजू ई रिक्शा चलाता था। उसकी शादी नही हुई थी। नशे का बेहद आदी था। नशे की हालत में उसने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है। पंचनामें के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।