बाँदा-उप निरीक्षक सहित तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त,सहायक एसपी ने किया सम्मानित

SHARE:

पुलिस महकमे में उप निरीक्षक सहित तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां सहायक एसपी ने कर्मचारियों को सम्मानित करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंगलवार को अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के द्वारा पुलिस लाइन के नवीन सभागार में उनके दीर्घकालिक सेवा योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ,सम्मानजनक एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि जनपद के 01 उपनिरीक्षक,01 प्रधान परिचालक रेडियो व 01 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुए हैं। जिनमे उप निरीक्षक फूलचन्द्र थाना बदौसा,प्रधान परिचालक श्रीश कुमार रत्नाकर रेडियो शाखा,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजू शामिल रहे । सम्मान समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव सहित सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारीजन आदि उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई