बाँदा-मूर्ति तोड़ने के साथ पुजारी पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

SHARE:

मन्दिर के पुजारी के साथ मारपीट करने एवं मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के अलावा दान पेटी से रुपए लेकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि विगत 18 मार्च को थाना बदौसा क्षेत्र के ग्राम नादनमऊ के रहने वाले चुन्नु पुत्र रामस्वरुप द्वारा खेरापति मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट कर मूर्ति को क्षतिग्रस्त करते हुए दान पेटिका से रुपए चुरा ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। जिस पर तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना बदौसा पुलिस द्वारा गुरुवार की देर रात बदौसा रोड देवखेर पौहार से अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से दानपात्र से निकाले गए 1860 रुपए बरामद हुए है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में बदौसा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह,प्रमोद कुमार चौकी प्रभारी लमेहटा,आरक्षी राघवेन्द्र शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई