महाराष्ट्र-सुनेत्रा पवार बनी राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम,राज्यपाल ने दिलाई शपथ

SHARE:

सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी। राज्यपाल ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वहीं महायुति की घटक दल एनसीपी आज अपने नए अध्यक्ष का भी चुनाव कर सकती है। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शाम पांच बजे एनसीपी की नेता सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। विमान हादसे में उनके पति अजित पवार के निधन के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वह राज्य की पहली उपमुख्यमंत्री बनी हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment