शुक्रवार को संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंधन कला में लक्ष्मण स्वरूप पाण्डेय जी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बाल क्रीड़ा का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिवमंगल सिंह द्वारा मां सरस्वती पर पुष्पार्पण कर एवं छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में संकुल के सभी विद्यालयो के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्राथमिक स्तर पर पडेरी एवं तिलक थोक के बच्चों ने बाजी मारी, एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर सिन्धन कला एवं सिन्धन खुर्द के बालक बालिकाओं ने जीत हासिल किया साथ ही दौड़ में सिंधन,पडेरी,तगडाडेरा,एवं मरझा के बालक बालिकाओं ने जीत हासिल किया। विजेता छात्र-छात्राओं को चन्द्र मोहन साहू अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जसपुरा एवं लक्ष्मण स्वरूप पाण्डेय अध्यक्ष संघर्ष समिति जसपुरा द्वारा मेडल पहनाकर कर पुरूष्कृत किया गया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में इन्द्र पाल दिलीप सिंह,राजेन्द्र सिंह,नीलेश कुमार,लक्ष्मीचंद,हरिओम,विनोद पटेल,अंकित कुमार,चन्द्रभान,आदि शिक्षक मौजूद रहे।