बाँदा-निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल,बिना बताए चिकित्सक मिले गायब,कमिश्नर ने रोका वेतन

SHARE:

कमिश्नर चित्रकूट धाम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर बिना सूचना के गए मिले। जिस पर कमिश्नर ने चिकित्सक का वेतन काटे जाने के साथ सीएमओ को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने शनिवार को जनपद बांदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदौसा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक दीपक द्विवेदी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जिस पर आयुक्त अजीत कुमार ने सीएमओ बाँदा को निर्देश दिया कि संबंधित चिकित्सक का वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध किया जाए। कमिश्नर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओ में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मरीज का सही से उपचार करने के साथ सभी स्टाफ समय से उपस्थित रहे। इसके बाद आयुक्त अजीत कुमार के द्वारा मंडी समिति बदौसा में खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 200 कृषक खाद प्राप्त करने हेतु कतार में खड़े पाए गए। पूंछे जाने पर केंद्र प्रभारी ने कमिश्नर अजीत कुमार को बताया कि केंद्र पर 500 बोरी खाद उपलब्ध है। जिसे टोकन व्यवस्था के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। इस पर आयुक्त ने निर्देशित किया कि नायब तहसीलदार अतर्रा अपने नेतृत्व में तथा पुलिस विभाग के सहयोग से मौजूद सभी किसानों को नियमों के अनुसार खाद वितरण सुनिश्चित करें। ताकि किसान परेशान न हों। इसके साथ ही उन्हें दोबारा खाद लेने के लिए लाइन में न लगना पड़े।मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि हर सरकारी योजना एवं सेवा का लाभ पात्र व्यक्ति तक बिना भेदभाव,बिना देरी एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पहुँचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता,उत्तरदायित्व एवं मानवीय दृष्टिकोण सर्वोपरि होना चाहिए।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment