तमिलनाडु-एक वोट से हार गए डीएमके उम्मीदवार एवं सहकारिता मंत्री

SHARE:

तमिलनाडु के डीएमके के उम्मीदवार एवं सहकारिता मंत्री के आर पेरियाकरुप्पन तिरुपत्तूर सीट से महज एक वोट से चुनाव हार गए। वहीं टीवीके के प्रत्याशी ने जीत हासिल की।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक बेहद नाटकीय और चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के वरिष्ठ नेता और सहकारिता मंत्री के आर पेरियाकरुप्पन तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से महज एक वोट से हार गए। करीब 30 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद नतीजे घोषित किए गए, जिसमें सीनिवासा सेतुपति आर को महज एक वोट की बढ़त मिली और इसी अंतर से उन्होंने जीत दर्ज की। सेतुपति को कुल 83,375 वोट मिले, जबकि के आर पेरियाकरुप्पन को एक वोट से हार का सामना करना पड़ा। यह हार कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि पेरियाकरुप्पन राज्य सरकार में मंत्री पद संभाल रहे थे। उनकी हार न सिर्फ DMK के लिए झटका है, बल्कि राज्य की राजनीति में बदलते रुझानों का भी संकेत देती है। इस चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर पारंपरिक राजनीति को चुनौती दी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment