बाँदा-तालाब के पास युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या का आरोप

SHARE:

झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने देखा,तब सूचना परिजनों के अलावा पुलिस को दी। घर वालों ने हत्या का आशंका जताई है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब के किनारे झाड़ियों के बीच एक युवक की लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बाद में उसकी पहचान 26 वर्षीय उमेश वर्मा उर्फ बंदर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पिता चुन्नू वर्मा ने शव की पहचान की। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक उमेश शनिवार शाम घर से निकला था और इसके बाद वापस नहीं आया। रात तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार सुबह तालाब किनारे शव मिलने की सूचना ने परिवार की चिंता को मातम में बदल दिया। परिजनों का कहना है कि उमेश की किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। इसके बावजूद जिस स्थान पर उसका शव मिला और जिस स्थिति में वह पाया गया, उससे परिवार को उसकी हत्या की आशंका है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मृतक के पिता चुन्नू वर्मा ने अज्ञात लोगों पर बेटे की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब युवक के घर से निकलने के बाद किन लोगों से संपर्क में था और वह तालाब तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल के आसपास भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई