बाँदा-तालाब में डूबने से बालिका की मौत,परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

तालाब के किनारे खेलते समय बालिका का अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में जा गिरी। साथ खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद बालिका को पानी से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
हादसा कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव में शनिवार दोपहर हुआ। गांव निवासी शिवशंकर की नौ वर्षीय पुत्री रागनी पड़ोस के बच्चों के साथ तालाब के भीटे पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पानी में गिर गई और गहराई में चली गई। रागनी को पानी में डूबता देखकर साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तालाब की ओर दौड़े। ग्रामीणों और परिजनों ने बालिका की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक चले प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला जा सका।
अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें
बालिका को जीवित होने की उम्मीद में तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई