बाँदा-थाने में रात भर लड्डू गोपाल करते रहे अपने भक्त का इंतजार,दूसरे दिन खोजबीन करते थाना पहुँची महिला

SHARE:

परिजनों के साथ महा कौशल ट्रेन से बाँदा आई महिला लड्डू गोपाल से भरी स्टेशन में छोड़ गई। जब रेलवे कर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। सुबह पहुँची महिला को आरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा लड्डू गोपाल से भरी डोलची को महिला के सुपुर्द किया गया।
रेलवे कर्मचारियों द्वारा उद्घोषणा कक्ष से एलाउंस किया गया कि एक लावारिस प्लास्टिक डोलची प्लेटफार्म नंबर 01 पर इंक्वारी कक्ष के सामने रखी है। सूचना पर तत्काल आरपीएफ पुलिस पहुंची। रेल सुरक्षा बल पोस्ट से आरक्षक लाखन सिंह द्वारा समान को कब्जे में लेने के बाद आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी की मौजूदगी में डोलची खोलकर तलाशी ली गई। जिसमें लड्डू गोपाल व इस्तेमाली कपड़े मौजूद थे। सामाग्री को कब्जे में लेने के बाद पर लिखापढ़ी में दाखिल किया गया। शनिवार को एक युवक व महिला आरपीएफ थाने पहुँची। अपना परिचय देते हुये अपना नाम सुमित शर्मा पुत्र श्री राजेंद्र कुमार शर्मा निवासी खुटलारोड थाना कोतवाली शहर व आकृति धुरिया रवि शंकर धुरिया निवासी सिंगपुर अजयगढ़ पन्ना मध्य प्रदेश बताया। महिला ने बताया कि रात में गाडी सं0 12190 महाकौशल एक्सप्रेस से बांदा परिजनों के साथ आई थी। उक्त प्लास्टिक डोलची प्लेटफार्म पर भूल गई थी। अपना आधार कार्ड एवं टिकट की छायाप्रति दिखाते हुए आरपीएफ के सबूत पेश किए। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरुचि दुवेदी ने तहकीकात करने के बाद महिला को डोलची सौंपी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई