उत्तर प्रदेश शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर महत्वपूर्ण विभागों में तैनाती की गई है।
मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक कुमार द्वितीय को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है। एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. एमकेएस सुंदरम को यूपीसीडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आलोक कुमार तृतीय को वित्त एवं संस्थागत वित्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है। अजय चौहान को यूपीपीसीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पंथारी यादव को बाह्य सहायतित परियोजना के प्रभार से अवमुक्त किया गया है। नई तैनाती और अतिरिक्त प्रभार
योगेश कुमार को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। अमित कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृष्ण कुमार को झांसी मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। चंद्र शेखर को ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भूपेंद्र एस. चौधरी को मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है। देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवीण मिश्रा को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव
शासन स्तर पर किए गए इस फेरबदल को विभागीय कार्यों के बेहतर संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संबंधित विभागों में कार्यभार हस्तांतरण और कामकाज की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।