महोबा में बड़ा हादसा टला: पानी से लबालब अंडरपास में फंसी रोडवेज बस, 30 यात्रियों में मची चीख-पुकार

SHARE:

शनिवार रात हुई झमाझम बारिश के बाद शहर में जलभराव ने मुश्किलें बढ़ा दीं। रेलवे स्टेशन के पास स्थित बजरिया अंडरपास में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। इसी दौरान करीब 30 यात्रियों को लेकर मुस्करा से महोबा आ रही यूपी रोडवेज की बस गहरे पानी में फंस गई। इंजन बंद होने के बाद बस के भीतर पानी भरने लगा, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इंजन बंद होते ही बस में भरने लगा पानी
बस चालक शीबू खान के अनुसार, मुस्करा से महोबा आते समय बस जैसे ही बजरिया अंडरपास में पहुंची, गहरे पानी के कारण उसका इंजन बंद हो गया। कुछ ही देर में बस के गेट और इंजन वाले हिस्से से पानी अंदर आने लगा। यात्रियों को खतरे का अहसास होते ही अफरा-तफरी मच गई।
पहले महिलाओं और बच्चों को निकाला बाहर
यात्रियों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सबसे पहले महिलाओं और छोटे बच्चों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद अन्य यात्री भी कमर तक भरे पानी में चलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। इस दौरान करीब तीन घंटे तक अंडरपास में यातायात प्रभावित रहा।
दो पंप लगाकर 30 से 40 मिनट में निकाला पानी
झांसी रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण पुराने रेलवे अंडरपास संख्या 429 में जलभराव हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इसके बाद 10 एचपी और 42 एचपी के दो पंप लगाकर करीब 30 से 40 मिनट में पानी निकाला गया और फंसी रोडवेज बस को बाहर निकाल लिया गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि पुराने अंडरपास के पास स्थित नया लिमिटेड हाइट सबवे पूरी तरह चालू था और उसमें जलभराव की समस्या नहीं हुई।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई