लखनऊ-यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के ईनामी बदमाश को किया ढेर,पीटर के बाद मारा गया दूसरा बदमाश

SHARE:

यूपी एसटीएफ ने अधिवक्ता के मर्डर केस में वांछित एक लाख के ईनामी बदमाश को ढेर कर दिया है। वह पिछले 2023 से पुलिस को चकमा दे रहा था।
उत्तर प्रदेश में रविवार की सुबह पुलिस और एसटीएफ ने आतंक का पर्याय बने दो बदमाशों का शिकार किया। एसटीएफ ने एक लाख के इनामी सिराज अहमद को मार गिराया, तो पुलिस ने 50 हजार के इनामी आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर के ढेर कर दिया। लोगों को परेशान करना, उनमें दहशत फैलाना इन बदमाशों का मुख्य पेशा बन गया था। पहला एनकाउंटर बुलंदशहर में हुआ। यहां पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर को मारा गया। जबकि, इसका साथी भागने में सफल रहा। हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश पर विभिन्न जिलों में हत्या और लूट जैसे 47 गंभीर मामले दर्ज थे। यह मेरठ जिले के श्यामनगर क्षेत्र के लिसाड़ी गेट का रहने वाला था। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश जुबैर उर्फ पीटर शातिर अपराधी था। 2 नवंबर 2025 को कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना में यह वांछित चल रहा था। इस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। इसका एक साथी फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है। बुलंदशहर में बदमाश के ढेर होने के कुछ देर बाद ही एसटीएफ ने यहां से करीब 200 किमी दूर सहारनपुर में एक लाख के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मार गिराया। यह सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर गांव का रहने वाला था। बताते चलें कि 6 अगस्त 2023 की शाम सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आज़ाद अहमद की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात ने जिले में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। पुलिस जांच में हत्या का मुख्य आरोपी के रूप में सिराज अहमद का नाम सामने आया था। इसके बाद से पुलिस को इसकी तलाश थी। लेकिन, वह फरार चल रहा था।
पुलिस ने इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ को भी लगाया गया था। लगातार दबिश के बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। फरारी के दौरान मार्च 2025 में न्यायालय के आदेश पर उसकी करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की गई थीं। इसके बाद भी वह आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। सिराज के एनकाउंटर में मारे जााने की खबर मिली तो अधिवक्ता आज़ाद अहमद के घरवालों की आंखों से आंसू छलक पड़ें। उन्होंने मिठाई बांटी और इस न्याय के लिए सीएम योगी का आभार जताया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई