बाँदा-ट्रक से कुचलकर बाइक सवार जीजा-साली की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जीजा साली को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने मर्चरी में रखवा दिया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित यादव पुत्र शिवकरन यादव रविवार की दोपहर अपनी 18 वर्षीय साली शांती पुत्री हरि प्रसाद को बाइक में बैठाकर उसके गांव दुरई माफी बिसंडा छोड़ने जा रहा था। वह गांव से निकलने के बाद तिदवारी कस्बे में बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोलपंप जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनो को टक्कर मार दिया। जिससे दोनो लोग घायल हो गए। दोनो घायलो को पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद साली शांती को मृत घोषित कर दिया। रोहित का इलाज किया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे महाराणा प्रताप चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनो ने शव को जिला अस्पताल की मर्चरी हाउस में रखवा दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक रोहित के बड़े भाई विजय करन ने बताया कि रोहित अपने पिता के साथ राजकोट में रहता था। वह कुछ दिन पहले गांव आया था। उसकी शादी नही हुई थी। वह तीन भाईयो में छोटा था। अचानक हुई इस घटना से मां उर्मिला का रो रो कर बुरा हाल हो गया। विजय करन ने यह भी बताया कि शांती उसकी साली थी। वह सिमौनी मेला देखने आई थी। रोहित उसे छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment