कविताओं के माध्यम से कवियों ने शानदार प्रस्तुति कर श्रोताओं के जमकर मन मोहा। साथ ही तालिया बटोरीं।
जनपद बार एसोसिएशन के तत्वाधान में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह मंडेला के नेतृत्व में बृहद कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर चंदन पुष्प माला समर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने की। संचालन कवि जवाहरलाल जलज द्वारा किया गया। कवि सम्मेलन में काव्य रस धार बहाने वाले कवि साहित्यकार महेश कटारे,सुगम बीना मध्य प्रदेश, हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी प्रयागराज,डॉ रणजीत सिंह प्रतापगढ़, शिखा मिश्रा कानपुर,मधु मैहर मध्य प्रदेश, देवेंद्र नटखट झांसी,समीर शुक्ला फतेहपुर,प्रभात कटारे सागर,छाया सिंह बांदा, आर सी योगा बांदा आदि कवि साहित्यकारों ने अपनी-अपनी शानदार मनमोहक कविताओं की प्रस्तुत की। कविताओं के माध्यम से साहित्यकारों ने सभी को आनन्दित किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज,जिला बार एसोसिएशन के महासचिव मनोज निगम लाला,कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता एडवोकेट,वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद सिन्हा,अवधेश कुमार गुप्ता खादी वाले,जय करण वर्मा,सुनील यादव,चंद्रजीत यादव,कृष्णकांत यादव,बाबू सिंह,,यज्ञ स्वरूप गुप्ता,राममिलन सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।