फिल्मी जगत में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को यूपीएसटीएफ व मुंबई पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब हो कि फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी दीपक और उसके छह साथियों को यूपीएसटीएफ व मुंबई पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को हरियाणा के झज्जर, आगरा व नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। फायरिंग कर फिल्म जगत के लोगों में दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने के मकसद से की गई थी। गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी दीपक (24) है। जो कि थाना बाह के बिजौली गांव का है। चार अन्य आरोपी सनी (23) पुत्र राकेश, सोनू (23) पुत्र विनोद कुमार, रितिक (22) पुत्र विनोद कुमार, विष्णु कुशवाहा (26) है। दो अन्य आरोपी जतिन भारद्वाज (24) पुत्र रत्नेश भारद्वाज गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 45 का रहने वाला है। एक अन्य आरोपी विशाल पुत्र बालकराम इटावा जिले के बसवारा का रहने वाला है। पूंछताछ में आरोपियों ने बताया कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से उनके द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।