संदिग्ध परिस्थितियों में बी फार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेदू गांव निवासी 25 रजनी कांत पुत्र कल्लू रविवार की शाम खेत की सिचाई करने के बाद घर लौटा। इसके बाद वह कमरे में चला गया। जहाँ उसने छत के छल्ले पर मफलर से फांसी लगा ली।काफी देर बाद जब रजनीकांत कमरे से बाहर नही निकला तो मां नथिया और चचेरे भाई विपिन ने अंदर जाकर देखा, तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। फंदे से उतारने के बाद उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। हालत गम्भीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई विपिन ने बताया कि रजनी कांत लखनऊ में बी फार्मा की पढाई करता था। उसकी 5 मई को पहाड़ी के बड़े कलवार में शादी होनी थी। 18 फरवरी को उसका दहिनवारा संस्कार था। दहिनवारा संस्कार की तैयारिया चल रही थी। इसके साथ ही रजनीकांत की शादी की भी तैयारी चल रही थी। रविवार की शाम उसने फांसी लगा ली। जिससे उसके मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि रजनीकांत ने फांसी क्यो लगाई। यह किसी को भी नही मालूम।