लखीमपुर खीरी-बेटे के सामने किसान को नाले में खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश में जुटी टीमें

SHARE:

मगरमच्छ ने भैंसों को पानी पिला रहे किसान पर अचानक हमला कर दिया। किसान कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया। घटना के समय किसान का बेटा भी मौके पर मौजूद था। उसके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक मगरमच्छ किसान को पानी के अंदर ले जा चुका था।
लखीमपुर खीरी के बेलरायां रेंज क्षेत्र में मांझा गांव के पास बुधवार सुबह जौरहा नाले में यह घटना हुई। मांझा फार्म निवासी रमेश सिंह (54) अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए नाले के किनारे गए थे। भैंसों को पानी पिलाते समय पानी में छिपे मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें खींचकर गहरे पानी में ले गया। पुलिस और वन विभाग की टीम किसान की तलाश में जुटी रही, लेकिन शाम तक उनका पता नहीं चल सका।
बेटे ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया
घटना के समय रमेश सिंह का बेटा भी उनके साथ था। पिता को मगरमच्छ के खींचकर ले जाते देखकर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाले के आसपास काफी तलाश की, लेकिन किसान का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वन विभाग और पुलिस ने शुरू किया तलाश अभियान
सूचना मिलने पर बेलरायां रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह और सिंगाही प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे मौके पर पहुंचे। पुलिस और वन विभाग की टीम नाले में किसान की तलाश में जुटी रही। लेकिन अभीतक कोई सुराग नहीं लग सका है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई