बाँदा-प्रमाण पत्र वितरण से कृषि स्नातकों में खुशी की लहर

SHARE:

कृषि उद्यमी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षुओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रशिक्षण के दौरान कृषि आधारित स्वरोजगार और उद्यम स्थापित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
शहर स्थित इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में 6 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक संचालित 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक बांदा अभय यादव रहे। जिला कृषि अधिकारी बांदा, नाबार्ड के डीडीएम संदीप कुमार और एलडीएम संगम लाल मिश्र ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को अपने-अपने विभागों की योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी।
इसके बाद अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मंडल के 24 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। अतिथियों ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
31 दिवसीय हाउस वायरिंग समेत होंगे नए प्रशिक्षण
आरसेटी संस्थान के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि 13 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को कृषि उद्यम से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। वरिष्ठ संकाय सदस्य दीपक शुक्ला ने बताया कि आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 अगस्त से शुरू होंगे। इनमें 31 दिवसीय हाउस वायरिंग, 12 दिवसीय डेयरी फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट के प्रशिक्षण शामिल हैं। समापन कार्यक्रम में संकाय सदस्य अभय सिंह, कार्यालय सहायक अरुण कुमार, अमितेंद्र कुमार, शीलू शर्मा, ट्रेनर लालेन्द्र सिंह सहित 24 लाभार्थी मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई