कानपुर-थाने के बाथरूम में युवक ने पिया तेजाब, आईसीयू में भर्ती

SHARE:

प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक ने थाने के बाथरूम में रखा तेजाब पी लिया। अचानक हुई घटना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर शिकायत हुई थी। इसी मामले में पुलिस आशीष द्विवेदी (40) उर्फ पुल्ली पंडित को पकड़कर थाने लाई थी। देर रात युवक ने थाने के बाथरूम में रखा तेजाब पी लिया। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसे हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया।
पुलिस अफसरों ने थाने पहुंचकर की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह और एसीपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने थाने का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
तेजाब तक कैसे पहुंचा, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक थाने के बाथरूम में रखे तेजाब तक कैसे पहुंचा और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। अस्पताल में भर्ती युवक के परिजन फिलहाल मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं डॉक्टरो के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई