कानपुर-चौकी के सामने जब्त वाहनों में लगी भीषण आग, आधा दर्जन गाड़ियां जलकर राख

SHARE:

कानपुर में मंधना पुलिस चौकी के सामने खड़े जब्त वाहनों में बुधवार भोर पहर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन वाहन जलकर राख हो गए। वाहनों के टायर फटने से तेज धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं, जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई।
बिठूर थाना क्षेत्र में मंधना पुलिस चौकी के सामने जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे विभिन्न कानूनी मामलों में जब्त कर लाए गए वाहन खड़े थे। बुधवार सुबह अचानक इनमें आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।
आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग को आसपास खड़े अन्य वाहनों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
शरारती तत्वों की भूमिका की जांच
पुलिस प्रथम दृष्टया किसी शरारती तत्व द्वारा वाहनों में आग लगाए जाने की आशंका जता रही है। बिठूर पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई