गोरखपुर-शादी के दो दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,परिवार में छाया मातम

SHARE:

शादी के दो दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रत्नपुर निवासी कमल प्रभा देवी की बेटी सीमा का विवाह 20 फरवरी को पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़नी निवासी मनोज के साथ हुई। परिजनों ने बताया कि विवाह में सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया गया। 21 फरवरी को सीमा की विदाई हुई और वह अपने ससुराल बढ़नी पहुंची। बताया गया कि 22 फरवरी की शाम अचानक सीमा की तबीयत बिगड़ने की सूचना उसके मायके पक्ष को दी गई। ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीमा के माता-पिता अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़कर मौके से चले गए। मृतका की मां कमल प्रभा देवी ने पीपीगंज पुलिस को सूचना देते हुए आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी के चलते उनकी बेटी की हत्या की गई। उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment