आगरा-कथित डाक्टर ने शादी का झांसा देकर बढ़ाई नजदीकियां,होटल में रुकने के दौरान संबंध बनाने की रख दी शर्त

SHARE:

मैरिज डॉट कॉम के जरिए कथित डॉक्टर ने पहले युवती से नजदीकियां बनाई। शादी के झांसे में आकर युवती उससे बात करने लगी। जब दोनों होटल में ठहरे तो कथित डाक्टर शारिरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। न मानने पर बदनाम करने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की युवती ने दिल्ली निवासी कथित चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर आरोपी ने बातचीत की। अश्लील चैटिंग करते हुए होटल में आकर संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर कहीं शादी न करने देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। टेडी बगिया निवासी पीड़िता ने बताया कि उसने शादी डॉट कॉम और जाटव समाज शादी मंच पर प्रोफाइल बनाई थी। साइट के माध्यम से खुद को पालम कॉलोनी, दिल्ली निवासी सरकारी डॉक्टर बताते हुए डॉ. संत गौरव नामक युवक ने बातचीत की। फोन कॉल, व्हाट्सएप चैट और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत शुरू हुई और विवाह पर सहमति बन गई। कुछ माह बाद जब उन्होंने शादी की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी ने होटल में तीन दिन साथ रुकने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर अश्लील चैट और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शादी से मना करते हुए उसे बिना शादी साथ रखने और खर्च देने की बात कहने लगा। आरोपी ने खुद को राजनीतिक और प्रशासनिक पहुंच वाला बताते हुए धमकी दी कि वह उसे बदनाम कर देगा और कहीं शादी नहीं करने देगा। जान से मरवाने की धमकी भी दी। थाना अध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment