गोरखपुर-जिला अस्पताल से बच्ची का अपहरण,सिपाही ने दुष्कर्म के बाद की हत्या

SHARE:

अस्पताल से घर लौट रही 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए बर्खास्तगी की संस्तुति भेज दी है। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज निवासी परिवार पिछले चार वर्षों से गोरखपुर में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। 27 जुलाई को परिवार की बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी छोटी बेटी खाना देकर घर लौट रही थी। लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंची। तलाश करने के बावजूद उसका कहीं दिया था पता नहीं चला। जिसकी शिकायत परिवार वालों ने कोतवाली में की। पुलिस की छानबीन के दौरान मालूम पड़ा कि पुलिस की वर्दी पहने आरोपी सिपाही अभिषेक यादव अस्पताल से 10 वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले गया। गुरुवार सुबह चिटवटा पुल के नीचे बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी सिपाही बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी पूछताछ में घटना से इनकार कर रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।
एसएसपी एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने आरोपी को बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेज दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना तेजी से पूरी कर जल्द आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई