गाजियाबाद-पहले गले मिलकर दी बधाई,फिर चाकू से कर दिया दोस्त का कत्ल

SHARE:

बकरा हलाल करने के लिए घर जाने से मना करने पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र सूर्या की हत्या उसके ही दोस्त असद ने कर दी। असद ने ईद के पर्व पर सूर्या को अपने घर बुलाया था। रास्ते में उसने सूर्या से कहा कि कभी बकरा हलाल होते देखा है। सूर्या ने मना किया तो असद ने कहा कि आओ आज तुम्हें दिखाते हैं। सूर्या ने फिर इनकार किया और वहां से लौटने लगा। इसी बात पर असद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और सूर्या के विरोध करने पर चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। हादसे के चश्मदीद आयुष ने मामले को लेकर कई खुलासे किए हैं। आयुष ने बताया कि जब वह और विक्की, सूर्या को बचाने के लिए आगे बढ़े तो असद ने चाकू दिखाकर हत्या की धमकी दी। वह डर गए। उन्होंने कई बार असद को दोस्ती का वास्ता दिया, लेकिन वह नहीं माना और एक के बाद एक चाकू मारता रहा। असद के भागने के बाद उन्होंने अपनी शर्ट से सूर्या के पेट पर बांधकर खून रोकने का प्रयास किया। सूर्या के भाई को सूचना दी तो वह एक ई रिक्शा से अस्पताल लेकर गए। मकान मालिक विनीत ने बताया कि सूर्या और असद झगड़े के बाद से एक साथ रहने लगे थे। पहले असद उन्हीं की गली में रहता था, लेकिन उसका परिवार मकान बेचकर थोड़ी दूर गली में रहने लगा था। आठ माह पहले विवाद के बाद दोनों की ओर से मामला पूरी तरह निपट गया था। असद अक्सर उन्हीं की गली के आसपास दोस्तों के साथ घूमता रहता था।
बकरा हलाल करने के लिए आरोपी सूर्या को ले जाना चाहता था घर
चश्मदीद आयुष ने बताया, सूर्या ने गले मिलकर असद को ईद की बधाई दी थी। इसके बाद असद ने दोस्त सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे पहले असद अपने साथ सूर्या को बकरा हलाल करने के लिए घर ले जाना चाहता था, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और असद ने सूर्या को गली में सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात की।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment