विदेश-अमेरिका ने कूड़े दान में फेंकी ईरान की शर्तें

SHARE:

ईरान की 10 शर्तों को अमेरिका ने कूड़े दान में फेंक दिया है। प्रेस सचिव ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज जलसंधि को खुला रखने पर सहमति दे दी है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम रास्ता है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज जलसंधि को खुला रखने पर सहमति दे दी है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम रास्ता है। लेविट ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को एक नया प्रस्ताव दिया है, जिसे बातचीत के लिए ठोस आधार माना गया है। इससे पहले ईरान ने 10 बिंदुओं का एक प्लान दिया था, लेकिन उसे पूरी तरह खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव इतना कमजोर था कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम ने उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।लेविट के अनुसार अब ईरान ने संशोधित (मॉडिफाइड) प्रस्ताव पेश किया है, जिसे अमेरिका ने बातचीत के लिए स्वीकार कर लिया है। यह नया प्लान अमेरिका के 15 बिंदुओं वाले प्रस्ताव के साथ मिलाकर आगे बढ़ाया जाएगा। लेविट ने साफ कहा कि ट्रंप की मुख्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे बड़ी शर्त यह है कि ईरान अपने देश में यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह बंद करे। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप कभी भी ईरान की मनमानी शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगे और कोई भी समझौता सिर्फ अमेरिका के हित में ही होगा। हंगरी से रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि प्रस्ताव का पहला संस्करण तुरंत खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा ‘पहली 10-बिंदु योजना पेश की गई थी, जिसे स्पष्ट रूप से शायद ChatGPT द्वारा तैयार किया गया था, और जिसे स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनेर को भेजा गया था। यह तुरंत फेंक दी गई और अस्वीकार कर दी गई।’वेंस ने बताया कि प्रस्ताव का दूसरा संस्करण अधिक सार्थक था और वर्तमान चर्चा की नींव बन गया। उन्होंने कहा ‘दूसरी 10-बिंदु योजना बहुत ही तर्कसंगत थी, जिसे हमारे, पाकिस्तानी और ईरानी पक्ष के बीच बातचीत के आधार पर तैयार किया गया। यह वही 10-बिंदु योजना है जिसका उल्लेख राष्ट्रपति ने कल अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में किया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment