विदेश-अमेरिका युद्ध खत्म करने का कर रहा दिखावा,जमीनी हमले की बना रहा योजना

SHARE:

पश्चिम एशिया में लगातार तनाव गहराता जा रहा है। ईरानी संसद के अध्यक्ष ने दावा किया है कि अमेरिका युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास करने का दिखावा कर रहा है, लेकिन हकीकत में वह एक जमीनी हमले की योजना बना रहा है।
ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा है। इस बीच ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास करने का दिखावा कर रहा है, लेकिन हकीकत में वह एक जमीनी हमले की योजना बना रहा है। मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि दुश्मन सार्वजनिक रूप से बातचीत और संवाद के संदेश भेज रहा है, जबकि गुप्त रूप से जमीनी हमले की साजिश रच रहा है। गालिबाफ ने यह भी कहा कि ईरान के सैनिक अमेरिकी सैनिकों के जमीन पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें आग लगा सकें। उन्होंने कहा, “दुश्मन बातचीत की बात करता है, लेकिन जमीनी आक्रमण की योजना बना रहा है। अमेरिका संघर्ष विराम के लिए 15 सूत्रीय सूची के जरिए से वह हासिल करने की कोशिश कर रहा है जो वह युद्ध में नहीं जीत सका। हमारी सेनाएं तैयार हैं और हम कभी अपमानित नहीं होंगे।” ईरानी संसद के अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका को जवाब देकर उनके क्षेत्रीय सहयोगियों को हमेशा के लिए सबक सिखाएंगे। यह बयान उस क्षेत्रीय युद्ध के एक महीने बाद आया है, जो 28 फरवरी को इस्राइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ था। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment