पति के साथ इलाज कराने जा रही महिला की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग खड़ा हुआ।
जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव निवासी 37 वर्षीय सविता पत्नी विद्यानंदन बबासीर की बीमारी से परेशान रहती थी। रविवार की सुबह पति के साथ बाइक में बैठकर वह इलाज करवाने खागा फतेहपुर जा रही थी। तभी कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ी और कल्लू पुर के बीच फतेहपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद सविता बाइक से गिर कर ट्रक के नीचे आ गई। जिससे उसकी कुचल कर मौत हो गई। जीवित होने की आशंका पर परिजन महिला को सीएचसी कमासिन ले गए। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पति ने बताया कि बह अपनी पत्नी का इलाज करवाने जा रहा था। तभी रास्ते मे हादसा हो गया।