विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत शुरू हो गई है। महापंचायत में भारी तादाद में किसान पहुंचे।
गाजियाबाद में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत हो रही है। काफी संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचे हैं। किसानों ने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। हापुड़ रोड पर जाम की स्थिति बन गई है। वहीं, बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत महापंचायत में पहुंच गए हैं। बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। किसानों पर झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं। बिल्डर से सरकार की साठगांठ है। इसी वजह से सर्किल रेट नहीं बढ़ाये जा रहे हैं। आज अधिकारिओं से बात हुई है। आगे समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। राकेश टिकैत ने सरकार को घेरते हुए कहा कि 10 साल पुराने वाहनों को इसी वजह से बाहर किया जा रहा है क्योंकि कंपनियों को सरकार को फायदा पहुंचाना है। तेल के भाव बढ़ना भी सरकार की नाकामी है। यह बात टिकैत ने सीबीआई अकादमी के निकट आयोजित हुई महापंचायत में सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की बिल्डिंग खड़ी है। लेकिन वहां डॉक्टर नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी के विवादित बयान पर राकेश टिकैत ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान था। कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह लोग ही इनका इलाज करेंगे। कॉकरोच अंधेरे में रहता है। वह सरकार को कटेगा। सरकार नौकरी नहीं देगी। जनता को मजदूर बनाना चाहती है। पेपर लीक पर कहा कि यह सब इनके ही लोग हैं।
महापंचायत में एडीएम पहुंचे। लेकिन किसानों ने कहा कि आपके हाथ में कुछ नहीं है। इसलिए बड़े अधिकारी बुलाओ। किसानों ने मांग की कि जिन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया उनको बरी किया जाये। मीरपुर हिंदू में कूड़ा नहीं डलने देंगे। किसानों के यह रहे प्रमुख मुद्दे
तलहटा में एक्सप्रेसवे का कट, लोनी के मंडोला में जमीन अधिग्रहण, सीपीडबल्यूडी से प्रभावित समेत किसानों के अन्य मुद्दों को लेकर बुलाई गई।