वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने लारेंस बिश्नोई के तीन शूटरों को दबोचा है। इन्हें विदेश से जानकारी मिल रही थी।
दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ को बड़ी सफलता मिली है। स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटर को पकड़ा है। ये शूटर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। ये शूटर टारगेट किलिंग की प्लानिंग कर रहे थे। रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ को इसकी जानकारी मिली थी जिसके बाद इन्हें ट्रैक किया जा रहा था। इन शूटर को विदेश में बैठे नेटवर्क के जरिए जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद इन्हें वारदात को अंजाम देना था। ये शूटर दिल्ली में कई वारदातों में वांटेड थे। इससे पहले भी टारगेट करके फायरिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अमेरिका में भी चला ऑपरेशन
हाल ही में खबर सामने आई थी कि अमेरिका में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया है। अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ एफबीआई ने 7 जुलाई से ‘Operation Hard Ball’ चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक्शन को ‘Operation Hard ball’ नाम दिया गया है। ऑपरेशन के तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग, उसके सहयोगियों गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गोल्डी बराड़ पर भी 50 हजार डॉलर का ईनाम
एफबीआई ने गोल्डी बराड़ पर भी बड़ा एक्शन लिया है। एफबीआई ने उस पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित किया है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 50,000 डॉलर (करीब 43 लाख रुपये) तक के इनाम की घोषणा की है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम अपराध की दुनिया में दूर तक सुनाई देता है। ऐसे में इन लोगों के गैंग के मेंबर्स को पकड़कर ये साफ मैसेज दिया गया है कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।