लाल किला में हुए धमाके से दुकानदार की जुबानी से एक बार की रोंगटे कर देने वाली हैं। धमाके में जहां 8 की मौत हो गई है। वही 40 लोगों के घायल होने की खबर है।
दिल्ली के लाल किला इलाके से सोमवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ,जिसके बाद कार में आग लग गई। इसके साथ ही आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है। करीब चालिस लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरी घटना बताई। अयूब रहमान ने बताया कि ‘जिस वक्त धमाका हुआ, मैं यहीं दुकान पर बैठा था। अचानक से तेज धमाका हुआ। मैंने जिंदगी में इतना तेज धमाका कभी नहीं सुना। धमाका होने पर मैं तीन बार गिर गया। मैं दुकान छोड़कर भागा। कई लोग भी इधर-उधर भागे। ऐसा लगा जैसे हम मरने वाले हैं, मौत सामने खड़ी है। फिर दोबारा दुकान पर आया, चाबी ली और अब दुकान बंद कर घर जा रहा हूं।’एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ‘जोरदार धमाका हुआ, मैं सदमे में आ गया। कई लोगों के फोन आने लगे। दूर से देखा तो इंसान का हाथ और फेफड़ा पड़ा हुआ था।’धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘मैं गुरुद्वारे में था जब मैंने एक तेज आवाज सुनी। हम समझ ही नहीं पाए कि वह क्या थी,आवाज बहुत तेज थी। आसपास खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।’धमाके के बाद स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया, ‘मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखा कि क्या हुआ है। जोरदार धमाका हुआ था। मैं पास में ही रहता हूं।’






