बाँदा-हॉकी-रॉड से पीटकर युवक की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार,अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फोरम की टीम ने परिजनों को दी सांत्वना

SHARE:

घर बुलाकर दोस्तों ने हॉकी रॉड से पीटकर नृशंस हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है। सूचना पर अखिल भारतीय कुंभकार महा सभा फोरम ने गांव पहुँचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव के मजरा साहदी पुरवा निवासी 21 वर्षीय प्रेम चंद्र प्रजापति पुत्र बृजबिहारी प्रजापति बुधवार की रात अपने घर पर था। तभी उसके साथी साहिल ने उसे बबेरू रोड स्थित खेत सिंह खगार चौहारा बुलवा लिया। वही पर शराब ठेका भी है। प्राजंल गुप्ता,साहिल सिंह, गोलू ठाकुर समेत दो अज्ञात लोगो ने प्रेम को बेरहमी से पीट कर मरणासंन्न कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रेम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां में सुधार न होने पर उसे झांसी ले जाया गया। यहां के डॉक्टरो ने जवाब दे दिया। परिजन उसे ग्वालियर ले गए। यहां पर भी उसे होश नही आया। परिजनो ने सैफई मेडिकल कालेज इटावा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए। मृतक के भाई लखन प्रजापति ने बताया कि बृजबिहारी ने प्रजांल गुप्ता, गोलू ठाकुर, साहिल सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीबी फुटेज में युवरज,और सत्यम का नाम सामने आया। इधर कार्रवाई न किये जाने का आरोप लगाते हुए से नाराज परिजनो ने शव रख कर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सीपी तिवारी सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। किसी तरह मामले को शांत कराया। सहायक पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्राजंल गुप्ता,सत्यम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा शराब ठेका कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अखिल भारतीय कुंभकार महा सभा की टीम ने परिजनों को दी सांत्वना

 युवक की मौत की खबर पाकर अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फोरम की टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति के नेतृत्व में गांव पहुंची। पीड़ित परिवार को ढाढस बधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अखिल भारतीय कुंभकार महा सभा फोरम के कार्य कर्ताओ ने कहा कि अगर दो दिनो के अंदर दोषियो को गिरफ्तार नही किया जाता तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गौरीशंकर प्रजापति, आलोक दक्ष,अशोक कुमार,प्रदीप कुमार,पुनीत कुमार, मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment