प्रयागराज-मेरठ के चर्चित सांप कांड में फांसी की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती

SHARE:

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा पाए पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दोनों ने अपनी दोषसिद्धि और फांसी की सजा रद्द करने की मांग की है। मामले में हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ के समक्ष सुनवाई होने की संभावना है।
मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में 12 अप्रैल 2025 की रात अमित कश्यप की हत्या हुई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, अमित की पत्नी रविता और उसके कथित प्रेमी अमरदीप ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद हत्या को सांप के काटने से हुई मौत दिखाने के लिए शव पर जिंदा सांप छोड़ दिया गया था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटना सामने आया था।
ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा
मेरठ की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय-12 ने 7 अक्टूबर 2026 को रविता और अमरदीप को दोषी ठहराया था। इसके बाद 16 अक्टूबर को अदालत ने मामले को दुर्लभ से दुर्लभतम श्रेणी का मानते हुए दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।
अपील में साक्ष्यों के मूल्यांकन पर उठाए सवाल
दोनों ने हाईकोर्ट में दाखिल अपील में ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए कहा है कि साक्ष्यों और परिस्थितियों का उचित मूल्यांकन नहीं किया गया। अपील में दोषसिद्धि पर रोक लगाने और मृत्युदंड का आदेश रद्द करने की मांग की गई है। मामले में हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ के समक्ष 5 नवंबर को सुनवाई होने की संभावना है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई