चंदौली-तीन बच्चों की मां को 27 साल उम्र में छोटे युवक से हुआ प्यार,बसाया घर

SHARE:

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से खुद करा दी। पति का कहना है कि पत्नी के प्रेम संबंध और आए दिन प्रेम प्रसंग में होने वाली हत्याओं की घटनाओं से वह डरा हुआ था। इसी वजह से उसने विवाद खत्म करने और अपनी जान की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार, जीवनाथ राजभर की शादी करीब 25 वर्ष पहले नई बाजार क्षेत्र के महेसुआ गांव निवासी सरिता राजभर से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। जीवनाथ दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता है। उसके अनुसार, सरिता की गाजीपुर जिले के गहमर निवासी 20 वर्षीय अजय गुप्ता से ट्रेन में सफर के दौरान पहचान हुई थी। अजय ट्रेनों में मूंगफली बेचने का काम करता है। बातचीत बढ़ते-बढ़ते दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और करीब एक वर्ष से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। जीवनाथ ने बताया कि अप्रैल में वह काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था। इसी दौरान सरिता घर से चली गई। उसने सकलडीहा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन जांच में पता चला कि सरिता अपनी मर्जी से अजय के साथ गई है। करीब चार महीने बाद मंगलवार को जीवनाथ ने दोनों को सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर देख लिया। उसने पत्नी को बच्चों और परिवार का हवाला देकर घर लौटने के लिए काफी समझाया, लेकिन सरिता ने साफ कह दिया कि वह अब अजय के साथ ही रहना चाहती है। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी जब सरिता अपने फैसले पर अड़ी रही तो जीवनाथ दोनों को रजिस्ट्रार कार्यालय ले गया। वहां कानूनी प्रक्रिया पूरी कराकर उसने सरिता और अजय की कोर्ट मैरिज करा दी। शादी के दौरान सरिता ने अजय को जयमाला पहनाई, जबकि अजय ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया। जीवनाथ का आरोप है कि पत्नी पहले भी उस पर झूठे आरोप लगाकर जेल भिजवा चुकी है। उसका कहना है कि उसे डर था कि भविष्य में उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए, इसलिए उसने खुद ही दोनों की शादी करा दी। वहीं सरिता ने पति पर मारपीट और घर खर्च के लिए पर्याप्त पैसे न देने का आरोप लगाया। उसने कहा कि इन्हीं कारणों से उसने पति का घर छोड़कर अजय के साथ रहने का फैसला किया। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे भावुक पहलू यह रहा कि सरिता अपने तीनों बच्चों को अपने साथ नहीं ले गई। उसने बच्चों की जिम्मेदारी जीवनाथ को सौंप दी और अजय के साथ नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई