बरेली-पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंका

SHARE:

पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। सोते समय पत्नी ने पति के पैर पकड़ लिए, जबकि प्रेमी ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है।
मामला भुता थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव का है। यहां पप्पू अपनी पत्नी नरगिस और छह बच्चों के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार नरगिस के रियाज उर्फ राजा से पिछले तीन-चार वर्षों से प्रेम संबंध थे। 10 सितंबर को पप्पू ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। रियाज मौके से भाग गया, जबकि पप्पू ने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों ने पप्पू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
11 सितंबर की रात पप्पू के सोने के बाद नरगिस ने रियाज को बुलाया। नरगिस ने उसके पैर पकड़ लिए और रियाज ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर बाइक से मिर्जापुर भट्ठे के पास ले जाया गया और झाड़ियों में फेंक दिया गया।
हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। 15 सितंबर को दोनों थाने पहुंचे और पप्पू की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। नरगिस ने रियाज के खिलाफ ही हत्या की तहरीर दे दी। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और दोनों से पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में हत्या का राज सामने आया। आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों से पप्पू का शव बरामद किया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
यह रही हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि पति द्वारा पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने पप्पू की हत्या की योजना बनाई थी।
पुलिस को ऐसे मिला सुराग
गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पत्नी और उसके प्रेमी के बीच विवाद तथा एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत ने पुलिस का शक बढ़ाया। पूछताछ के बाद दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई