गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 200 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजा कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उसे न्यायालय भेज दिया गया।
शुक्रवार की देर रात थाना मरका पुलिस गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम साड़ा नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और धीरेंद्र उर्फ बउआ उर्फ धर्मेंद्र पुत्र स्वर्गीय राम सिंह उर्फ भूरा निवासी इंगुवा, थाना मरका को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 1 किलो 200 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना मरका में मु0अ0सं0 129/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ से संबंधित मुकदमा दर्ज है। थाना मरका में मु0अ0सं0 52/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्तमान मामले को मिलाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। ऑपरेशन ईगल के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ जारी है कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन ईगल चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में मरका पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार करने वाली टीम में यह रहे शामिल
पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष मरका सूबेदार बिन्द, हेड कांस्टेबल लाल विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह और कांस्टेबल पुनीत त्रिपाठी शामिल रहे।