बरेली-किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म,मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी

SHARE:

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साकिब नाम के आरोपी के पैर में गोली लगी है।
बरेली जनपद के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करता है। मंगलवार को कुछ घरेलू सामान खरीदने बाजार गया था। इसी दौरान गांव के साकिब और मनीष उसकी 13 साल की बेटी को फुसलाकर बाइक पर बैठाकर अपने साथ मधु नगला मढ़ी के पास जंगल में ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी शाम को बदहवास हालत में घर लौटी और मां को पूरी बात बताई। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने साकिब और मनीष के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मधु नगला मढ़ी के पास जंगल में छिपे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोनों ओर से फायरिंग में साकिब के पैर में गोली लगी है। घायल का उपचार कराया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment