बरेली-मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ लकी लभेडा,साथियों के साथ की थी दुकानदार की हत्या

SHARE:

बरेली में उधार पैसे मांगने को लेकर दुकानदार की हत्या के मामले में आरोपी लकी लभेड़ा को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि उधार के रुपये मांगने पर राहुल सागर के साथ मारपीट की गई थी। 21 जनवरी को उपचार के दौरान घायल राहुल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। विवेचना में हत्या की धारा बढ़ाई गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी लकी लभेड़ा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। सिपाही अक्षय तोमर घायल भी हुए हैं। आरोपी से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। घायल आरोपी और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसी उत्तरी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। गौरतलब हो कि सप्ताह भर पहले उधार के रुपये मांगने पर शराब पार्टी कर रहे दबंगों की पिटाई से घायल युवक राहुल सागर ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया था। बदमाश लकी लभेड़ा व आकाश ठाकुर समेत नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उसके परिवार की महिलाओं ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर हंगामा किया और रोड पर जाम लगा दिया था। राहुल अनुसूचित वर्ग से था, गैर इरादतन हत्या के साथ एससी एक्ट की धारा भी बिथरी पुलिस ने बढ़ा दी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment