बाँदा-भूत पूर्व सैनिकों ने की भूरागढ़ में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा लगवाये जाने की उठाई मांग

SHARE:

भूत पूर्व सैनिकों ने आयोजित बैठक के दौरान भूरागढ में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा लगाये जाने की मांग उठाई। जिस पर जिलाधिकारी ने शासन स्तर से प्रतिमा स्थापित किये जाने हेतु औपचारिक कार्यवाही को पूर्ण करने के निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभगार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। बैठक में पूर्व सैनिक अनूप सिंह एवं भूपति द्वारा चोरी के प्रकरण से सम्बन्धित समस्या बतायी गयी। जिसकी समस्या का निराकरण करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये। एक पूर्व सैनिक द्वारा विद्युत कनेक्शन दिलाये जाने का अनुरोध किया गया। जिस पर अधिशाषी अभियंता विद्युत को शीघ्र कनेक्शन दिलाये जाने के निर्देश दिये। एक सैनिक द्वारा नाली पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत पर सम्बन्धित को कब्जा हटाये जाने के निर्देश दिये। पूर्व सैनिक राजेन्द्र प्रसाद द्वारा बिजली खेडा में नहर के किनारे की रोड बनवाने हेतु अनुरोध किया। जिस पर सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। पूर्व सैनिक श्यामबाबू राठौर द्वारा भूरागढ में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा लगाये जाने हेतु अनुरोध किया गया। जिस पर जिलाधिकारी जे रीभा ने शासन स्तर से प्रतिमा स्थापित किये जाने हेतु औपचारिक कार्यवाही को पूर्ण करने के निर्देश दिये। पूर्व सैनिक अजय सिंह द्वारा तिन्दवारी में घर के ऊपर विद्युत के तार को हटाये जाने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर अधिशाषी अभियंता विद्युत को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एक पूर्व सैनिक द्वारा विद्युत बिल अधिक आने की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर विद्युत बिल ठीक किये जाने हेतु अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये। पूर्व सैनिकों द्वारा बैठक में सैनिकों के सामान क्रय हेतु मोबाइल सैनिक कैन्टीन की व्यवस्था कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही किये जाने के निर्देश जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी को दिये। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अजय कुमार कंवर,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment