बाँदा-ऑपरेशन ईगल के तहत 2.5 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

SHARE:

‘ऑपरेशन ईगल’ अभियान के तहत बिसण्डा थाना पुलिस ने 2 किलो 50 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिसण्डा थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बबेरु रोड स्थित शांति नगर पुलिया के पास से गड़ाव गांव निवासी रामदीन पुत्र छेदीलाल को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 50 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बिसण्डा में मुकदमा संख्या 374/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि अभियुक्त बाहर से गांजा लाकर घर में पुड़िया बनाकर बिक्री करता था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी ओरन बुद्धिसागर, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई