तमंचा लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार को सोमवार की रात सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के दुरेड़ी बाइपास तिराहे के नजदीक एक व्यक्ति तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना के मिलते ही भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर उपरोक्त व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस में घेराबंदी करते हुए धर दबोचा। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम बिंदेश्वरी निवासी दुरेडी थाना मटौन्ध बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार चौकी प्रभारी,आरक्षी अनुज यादव,दिनेश यादव,अमित प्रजापति शामिल रहे।