बाँदा-चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद युवती ने तोड़ा दम

SHARE:

मां की डांट से नाराज युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार दिन तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बदौसा थाना क्षेत्र के निजामी नगर दुवरिया निवासी गुड़िया (18) पुत्री संतोष निषाद ने चार दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उसे गंभीर हालत में सोनपुर कर्बी स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां की डांट से थी नाराज
मृतका के पिता ने बताया कि गुड़िया कक्षा नौ तक पढ़ी थी। वह पड़ोसियों के घर आती-जाती थी। कुछ दिन पहले उसकी मां ने अधिक समय तक पड़ोसियों के यहां बैठने पर उसे डांट दिया था। पिता के मुताबिक, मां की डांट से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
मेडिकल कॉलेज में चार दिन चला इलाज
जहरीला पदार्थ खाने के बाद हालत गंभीर होने पर गुड़िया को पहले अस्पताल ले जाया गया था। हालत नाजुक होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चार दिन तक उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई