बाँदा-कूलर में उतरे करंट से युवती की मौत,कमरे में पड़ा मिला शव

SHARE:

कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवती की मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में अनूपा (26) पत्नी दीपक, रविवार रात अपने कमरे में थी। बताया जाता है कि वह कूलर चालू करने गई थी। इसी दौरान कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। आशंका है कि चक्कर आने के कारण वह कूलर के पास गिर पड़ी और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद जब उसकी सास उसे खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में पहुंचीं तो अनूपा को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई दिवाकर ने बताया कि अनूपा कूलर का बटन चालू करने गई थी, तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई