जनपद के मटौन्ध थाना क्षेत्र के अंतर्गत जखौरा में पिछले लगभग 2 माह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिसके चलते ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है।
मटौन्ध क्षेत्र के ग्राम जखौरा निवासी नीलम देवी,सरोज, दीपक,मानसी,रामकली गोमती,लल्लू राम,मोहन पप्पू,,हीरामणि,क्रेटा, अवधेश नामदेव,नीरज, शिवम,प्रिंस,अशोक कुमार, सुनील कुमार,अभिषेक, अभय,इस्लाम,सुरेश, रामपति,अरविंद,प्रीति, चंदा,गुड़िया देवी,अरुण गुप्ता,बिहारी लाल, मंजू,सनी कुमार आदि ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डाली गई है। पिछले लगभग 2 माह से गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिससे वह बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत भी कराया गया। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का निजात नहीं हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता जल जीवन मिशन को निर्देशित किया है कि गांव में वह तत्काल पानी की सप्लाई सुनिश्चित कराएं। ताकि ग्रामीणों की समस्या का निजात हो सके।