कानपुर-डीसीएम की तिरपाल काटकर 60 पेटी अंग्रेजी शराब पार कर ले गए चोर,चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला किया दर्ज

SHARE:

गौशाला में खड़े डीसीएम की तिरपाल काटकर चोर 60 पेटी अंग्रेजी शराब पार कर ले गए। चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के गौशाला में चोरों ने खड़ी डीसीएम का तिरपाल काटकर उसमें रखी अंग्रेजी शराब की 60 पेटी पार कर दी। घटना के दौरान चालक डीसीएम के अंदर ही सो रहा था। अगली सुबह चोरी की जानकारी लगने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मूलरूप से बांदा निवासी दीपक राणा जाजमऊ के गौशाला में किराए के मकान में रहता है। दीपक ने बताया कि वह डीसीएम चलाता है। बीते शनिवार को लखनऊ से अंग्रजी शराब की 454 पेटी लेकर कानपुर पहुंचा। रात होने के चलते होटल खाना लेने गया। खाना खाने के बाद गाड़ी में सो गया। सुबह जब दीपक सोकर उठे, तो त्रिपाल कटा हुआ था। उसमें रखी पेटियां चेक कीं, तो उसमें से करीब 60 पेटी गायब थी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरो को पकड़ा जायेगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई